This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Benefits and Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi | एप्पल साइडर विनेगर के फ़ायदे और नुक़सान

Diet & Nutrition
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 25, 2026
Benefits and Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi | एप्पल साइडर विनेगर के फ़ायदे और नुक़सान
Read time5 min

एप्पल साइडर विनेगर अपने कई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है. यह एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है. यही कारण है कि अब लोग इसे एक हेल्थ सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं. बहरहाल, इससे पहले कि हम एप्पल साइडर विनेगर के फ़ायदों और नुकसान के बारे में बात करते, चलिए जानते हैं कि आख़िर ये एप्पल साइडर विनेगर होता क्या है!

एप्पल साइडर विनेगर क्या है? (What is Apple Cider Vinegar in Hindi)

सेब को यीस्ट यानी कि खमीर में मिलाया जाता है. इस प्रोसेस के दौरान शुगर अल्कोहल में बदल जाती है और बाद में यही एसिटिक एसिड का रूप लेती है. एसिडिक एसिड होने के कारण सेब के सिरके का स्वाद तीखा और खट्टा हो जाता है. यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि हर प्रकार के एप्पल साइडर एक ही तरह से नहीं बनाए जाते हैं, इसलिए कुछ एप्पल साइडर विनेगर अन्य की तुलना में अधिक फ़ायदेमंद हो सकते हैं.

यह भी पढ़े : मुंहासों से त्वचा को छुटकारा दिलाने वाले 5 तरीके

एप्पल साइडर विनेगर के टॉप फ़ायदे (Top benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) के फ़ायदे जानकर आप चौंक जाएँगे. इसके टॉप फ़ायदे कुछ इस तरह हैं:

1.यह खराब बैक्टीरिया को मारता है

2.डाइजेशन में सुधार करता है

3.डायबिटीज को मैनेज करता है

4.वज़न घटाने में मदद करता है

5.त्वचा को स्वस्थ रखता है

6.दाँतों को स्वस्थ रखता है

7.मुँहासों को कंट्रोल करता है

8.हृदय से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद करता है

9.पीसीओएस के लक्षणों को कम करे

10.भूख नियंत्रित करे

11.मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए

12.बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करे

एप्पल साइडर विनेगर के साइड इफेक्ट्स (Side effects of Apple cider Vinegar in Hindi)

कहते हैं न कि अगर किसी चीज़ के फ़ायदे होते हैं, तो वहीं उसके कई नुकसान भी होते हैं. ऐसा ही कुछ एप्पल साइडर विनेगर के साथ भी है. जहाँ इसके इतने सारे फ़ायदे हैं, तो वहीं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं. तो चलिए जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर के क्या होते हैं:

एसीवी अधिक अम्लीय होता है और बड़ी मात्रा में इसका सेवन करने या बिना मिलाए उपयोग किए जाने पर यह दाँतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है.

कुछ लोगों को विशेष रूप से बड़ी मात्रा में ACV का सेवन करने पर पाचन संबंधी समस्याएँ; जैसे कि मतली, दस्त या अपच का अनुभव हो सकता है.

बिना पानी मिलाए एसीवी को त्वचा पर लगाने से त्वचा में जलन हो सकती है.

कुछ मामलों में देखा गया है कि एप्पल साइड विनेगर की वजह से पेट देरी से खाली होता है.

एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कैसे करते हैं? (How to use Apple Cider Vinegar in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है; जैसे कि

लिक्विड (Liquid form)

यह एसीवी का सबसे आम रूप है. आमतौर पर यह किराने की दुकानों पर मिल जाता है.इसे बोतलों में बेचा जाता है. इसका उपयोग खाना पकाने, सफ़ाई और अन्य कामों के लिए किया जाता है.

एसीवी टैबलेट्स (ACV Tablets)

जिन लोगों को एसीवी का लिक्विड टेस्ट पसंद नहीं है, वे इसे टैबलेट की तरह भी ले सकते हैं. एसीवी टैबलेट के रूप में भी उपलब्ध है. जैसे कि आप माइलो 100% नेचुरल एसीवी टैबलेट्स को ट्राई कर सकते हैं. इन टैबलेट्स के कई फ़ायदे हैं और इसका टेस्ट खट्टा नहीं है. इसका सेवन करना बहुत ही आसान है.

गमीज़ (Gummies)

यह एसीवी का एक नया रूप है, जो पिछले कुछ सालों में पॉपुलर हुआ है.

अन्य प्रकार (Other form)

ACV का उपयोग टोनर, हेयर रिंस और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के रूप में भी किया जा सकता है.

अगर सीमित मात्रा में एसीवी का उपयोग किया जाये तो इसके साइड इफेक्ट्स को रोका जा सकता है.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.